लाइव न्यूज़ :

PM Modi In UAE: यूएई पहुंचे पीएम मोदी, अबू धाबी के प्रिंस क्राउन से करेंगे मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 00:24 IST

 पीएम मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देमोदी को यूएई सरकार अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से भी नवाजेगी।इसके बाद मोदी अबू धाबी से बहरीन जाएंगे जहां वह बहरीन के शाह शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे जहां वह शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मोदी तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के दूसरे चरण के तहत पेरिस से यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचे।

अपनी यात्रा के दौरान मोदी अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ द्विपक्षीय, आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बातचीत करेंगे। वह विदेशों में नकदी रहित लेनदेन का विस्तार करने के लिए रुपे कार्ड का औपचारिक रूप से शुभारंभ भी करेंगे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अबू धाबी पहुंचा हूं। शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ वार्ता को लेकर आशान्वित हूं और भारत तथा यूएई के बीच मित्रता के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। यात्रा के दौरान आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना भी एजेंडे में होगा।’’

मोदी को यूएई सरकार अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से भी नवाजेगी। इसके बाद मोदी अबू धाबी से बहरीन जाएंगे जहां वह बहरीन के शाह शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा से बातचीत करेंगे और जी7 शिखर बैठकों में शामिल होने के लिए रविवार को फ्रांस लौटने से पहले खाड़ी क्षेत्र में सबसे पुराने श्रीनाथजी के मंदिर के पुनरुद्धार की औपचारिक शुरुआत के साक्षी बनेंगे। मोदी की बहरीन यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंयुक्त अरब अमीरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया