लाइव न्यूज़ :

जलगांव ट्रक हादसे में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ‘‘दिल दहला देने’’ वाले एक ट्रक हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया और मारे गए लोगों के परिजनों तथा घायलों के लिए सहायता राशि को मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के जलगांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

बाद में पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने को मंजूरी दी।

पीएमओ ने ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में दुखद ट्रक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने को मंजूरी दी।”

ज्ञात हो कि जलगांव जिले के किंगांव में देर रात एक मंदिर के पास पपीते से लदे एक ट्रक के पलट कर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से 15 मजदूरों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। ट्रक जलगांव के धुले से यावल तहसील जा रहा था।

मृतकों में तीन और पांच वर्ष के दो बच्चे और 15 वर्षीय एक किशोरी भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां