लाइव न्यूज़ :

अमेरिका जाने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान अमेरिका जाने के दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरा और इसके लिए पड़ोसी देश ने अनुमति दी थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वैसे सरकार की ओर इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गयी है कि प्रधानमंत्री का विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरा या नहीं, लेकिन सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि विमान के गुजरने के मार्ग में पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भी शामिल था।

उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार विमान बोइंग 777-337 दिन में 11 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुआ। वेबसाइट पर उसका मार्ग दर्शाता है कि वह पाकिस्तान, ईरान एवं अन्य देशों के हवाई क्षेत्रों से गुजरा।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के विमान के पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरने की मंजूरी पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से देर से मिली। उन्होंने बताया कि यदि मंजूरी नहीं मिलती, तो प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग की योजना थी, उनका पड़ाव फ्रैंकफर्ट में होता और फिर उनका विमान अमेरिका के लिए निकल पड़ता।

अक्टूबर 2019 में पाकिस्तान ने सऊदी अरब की यात्रा के लिए मोदी की उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी थी। उसी साल सितंबर में भी पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को उड़ान अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी थी।

प्रधानमंत्री अमेरिका में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री ने रवाना होने से पहले जारी एक बयान में कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के साथ अपनी यात्रा का समापन करेंगे और उनका भाषण कोविड-19, आतंकवाद से मुकाबला करने की जरूरत, जलवायु परिवर्तन आदि ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!