लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी को नहीं मिला नगर निकाय चुनाव के लिये भाजपा का टिकट

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:52 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी सोनल मोदी अहमदाबाद नगर निकाय चुनाव के लिये भाजपा का टिकट पाने में बृहस्पतिवार को नाकाम रहीं। दरअसल, भगवा पार्टी ने उम्मीदवारों के लिए नये नियमों का हवाला दिया है।

भाजपा ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के आगामी चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें सोनल मोदी का नाम नहीं है।

सोनल मोदी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने एएमसी के बोदकदेव वार्ड से चुनाव लड़ने के लिये भाजपा से टिकट मांगा है।

सोनल मोदी, प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की बेटी हैं, जो शहर में राशन दुकान चलाते हैं तथा गुजरात उचित दर दुकान संघ के अध्यक्ष भी हैं।

भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम जारी की गई सूची में बोदकदेव या किसी अन्य वार्ड से सोनल को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल से जब सोनल मोदी को टिकट नहीं दिये जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि नियम सबके लिये बराबर हैं।

गौरतलब है कि गुजरात भाजपा ने हाल ही में घोषणा की थी कि पार्टी नेताओं के रिश्तेदारों को आगामी चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा।

हालांकि, सोनल मोदी ने दावा किया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री की भतीजी होने के नाते नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता की हैसियत से टिकट मांगा था।

गुजरात के राजकोट, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर समेत कुल छह नगर निगमों के चुनाव के लिये 21 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिये 28 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी