लाइव न्यूज़ :

पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ धरने पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी के भाई

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:16 IST

Open in App

लखनऊ, तीन फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी बुधवार को अपने समर्थकों को पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में अमौसी हवाई अड्डे पर धरने पर बैठ गए।

हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) भूपेंद्र सिंह ने 'भाषा' को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी इंडिगो की उड़ान से शाम करीब चार बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे थे।

उसके बाद वह हवाई अड्डा परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए।

सिंह के मुताबिक मोदी का कहना था कि पुलिस ने उनके समर्थकों को हवाई अड्डे पर नहीं आने दिया। इससे वह नाराज हैं।

उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक धरना देने के बाद प्रह्लाद मोदी वहां से चले गए।

इस बारे में सरोजिनी नगर थानाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन