लाइव न्यूज़ :

पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ धरने पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी के भाई

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:40 IST

Open in App

लखनऊ, तीन फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी बुधवार को अपने समर्थकों को पुलिस द्वारा कथित रूप से रोके जाने के विरोध में अमौसी हवाई अड्डे पर धरने पर बैठ गए।

हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) भूपेंद्र सिंह ने 'भाषा' को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी इंडिगो की उड़ान से शाम करीब चार बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे थे, उसके बाद वह हवाई अड्डा परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए।

मोदी ने धरने के दौरान संवाददाताओं से कहा "मैं चार तारीख को सुल्तानपुर के कार्यक्रम में, और उसके बाद जौनपुर और फिर प्रतापगढ़ के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आया था। यहां आने के बाद मुझे पता लगा कि मुझे लेने के लिए जो कार्यकर्ता आ रहे थे उन सभी को लखनऊ पुलिस ने पकड़ लिया है और थाने में बैठा दिया है। उन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की कोशिश चल रही है।"

उन्होंने कहा "मुझे लगा कि मेरे बच्चे जेल में रहे और मैं मुक्त रहूं, यह ठीक नहीं है। या तो उनको मुक्त करो, नहीं तो मैं एयरपोर्ट पर अनशन पर बैठ गया हूं। कुछ पुलिस ऑफिसर यहां आए और बोलते हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय से आदेश है, तो मैं मांगता हूं कि मुझे आदेश की कॉपी दी जाए। गुंडागर्दी करने से न तो यहां के शासन को लाभ होगा ना प्रधानमंत्री कार्यालय को लाभ होगा।"

प्रह्लाद मोदी ने कहा "कल मेरा कार्यक्रम चालू होने वाला था लेकिन पुलिस की दिक्कत के कारण कुछ बाधा आ गई है लेकिन अगर पुलिस मुझे आदेश की कॉपी नहीं देगी तब मैं सुप्रीम कोर्ट में जाकर उसका भी हाल दिखा दूंगा कि देश में न्याय है।"

हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक धरना देने के बाद मोदी वहां से चले गए।

मोदी का स्वागत करने के लिए आ रहे लोगों को हिरासत में लिए जाने के बारे में सरोजिनी नगर थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। उनके अनुसार उनके क्षेत्र में ऐसी कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है और ना ही किसी को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया "सुल्तानपुर में जरूर कुछ सुनने में आ रहा था लेकिन वहां के बारे में मुझे ताजा जानकारी नहीं है।"

इस सवाल पर कि क्या उन्हें पता है कि प्रह्लाद मोदी हवाई अड्डे से निकल कर कहां गए, सिंह ने कहा "मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है। होगी भी, तो यह गोपनीय है।"

उधर, सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने भी ऐसी किसी गिरफ्तारी से इनकार किया है।

हालांकि सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को जितेंद्र तिवारी नामक युवक को प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रहलाद मोदी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

कोतवाली नगर प्रभारी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक तिवारी को पुलिस ने विकास भवन के पास गिरफ्तार किया। उसकी कार के पिछले शीशे पर प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी का चार फरवरी को सुलतानपुर जिले के माधवपुर, गुप्तारगंज में प्रस्तावित कार्यक्रम का पोस्टर लगा था।

भाजपा जिलाध्यक्ष आर ए वर्मा ने बताया कि तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई के कार्यक्रम के सम्बंध में चार दिन पूर्व उनसे मुलाकात करके संबंधित कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने उससे कहा था कि जब तक उन्हें पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर से कोई निर्देश नहीं प्राप्त होगा तब तक वह कोई सहयोग नहीं कर सकते। स्थानीय स्तर पर पार्टी के लोगों को भी मना किया गया था कि कोई ऐसे कार्यक्रम में भाग नहीं लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद