लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन असत्य से भरा : येचुरी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने बहुत असत्य बातें कहीं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का भाषण असत्य से भरा था। हम सब भारतीय कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, किसानों को बेहतर फायदे के साथ खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृषि सुधारों का अनुरोध कर रहे हैं। भारतीय कृषि क्षेत्र को, किसानों को तबाह नहीं करें। ये कानून पूंजीपतियों को फायदे के लिए हैं। तीनों कानूनों को वापस लें।’’

येचुरी ने राज्यसभा में आंदोलनकारियों के बारे में प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर भी आपत्ति जतायी।

माकपा महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आंदोलनजीवी? एफडीआई- फॉरेन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलाजी? आजाद भारत आंदोलन से ही प्राप्त हुआ। ‘जय हिंद’ आंदोलन का नारा है, आधुनिक भारत आंदोलन की देन है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए, आंदोलन की बेइज्जती, भारत स्वीकार नहीं करेगा।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ समय से इस देश में ‘‘आंदोलनजीवियों’’ की एक नई जमात पैदा हुई है जो आंदोलन के बिना जी नहीं सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘यह, खेती को खुशहाल बनाने के लिए फैसले लेने का समय है और इस समय को हमें नहीं गंवाना चाहिए। हमें आगे बढ़ना चाहिए, देश को पीछे नहीं ले जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग