लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी, येदियुरप्पा सहित कई नेताओं ने एचडी देवगौड़ा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: May 18, 2021 12:38 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (एस) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा को उनके 88वें जन्मदिन पर बधाई दी।

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को आज सुबह फोन करके जन्मदिन की बधाई दी।

देवगौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज सुबह मुझे फोन करके जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मैं शुक्रिया अदा करता हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वैश्विक महामरी के कारण हमारे देश में उत्पन्न इस संकट से निपटने की उन्हें शक्ति दे।’’

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बधाई संदेश में कहा, ‘‘ कद्दावर राजनेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपकी रक्षा करे।’’

राज्य में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने ट्वीट किया, ‘‘ पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु दे।’’

कई केन्द्रीय एवं राज्य मंत्रियों, कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने गौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

गौड़ा ने अपने प्रशंसकों से उनका जन्मदिन ना मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह एकत्रित होने के लिए सही समय नहीं है। उन्होंने उनसे राज्य में कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद करने की भी अपील की।

हासन जिले के एक सुदूर गांव हरदनहल्ली में 18 मई 1933 को जन्मे गौड़ा जून 1996 से अप्रैल 1997 के बीच 10 महीने तक देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे