प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:16 IST2020-12-25T16:16:55+5:302020-12-25T16:16:55+5:30

Prime Minister Modi wishes the countrymen a merry Christmas | प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी

(पूरी कॉपी में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 25 दिसम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु का जीवन और उनके सिद्धांत दुनियाभर में लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कामना की कि उनका (प्रभु यीशु का) पथ न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का मार्ग प्रदर्शित करता रहे।

मोदी ने कहा, ‘‘ क्रिसमस की शुभकामनाएं। प्रभु यीशु का जीवन और उनके सिद्धांत दुनियाभर में लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी लोगों के प्रसन्न और स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister Modi wishes the countrymen a merry Christmas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे