लाइव न्यूज़ :

बृहस्पतिवार को वाराणसी का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कई परियोजना का होगा शिलान्यास

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी का दौरा कर वहां 1500 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

मोदी उत्तर प्रदेश में अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा ऐसे समय में कर रहे हैं, जब भाजपा शासित इस राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि मोदी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 100 बिस्तरों के एमसीएच विंग, गोदौलिया में बहुस्तरीय पार्किंग, गंगा नदी पर पर्यटन विकास के लिए रो-रो वेसल्स और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर थ्री-लेन फ्लाईओवर ब्रिज सहित विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं और कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान करीब 744 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। वह करीब 839 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं और सार्वजनिक कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) के कौशल एवं तकनीक सहयोग केन्द्र , जल जीवन मिशन के तहत 143 ग्रामीण परियोजनाएं और कारखियांव में आम और सब्जी के एकीकृत पैक हाउस की शुरुआत शामिल हैं।

पीएमओ ने कहा कि मोदी अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केन्द्र - रुद्रकाश का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका निर्माण जापान की सहायता से किया गया है। इसके बाद वह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग, बीएचयू का निरीक्षण करेंगे। वह अधिकारियों और चिकित्सा पेशेवरों से मुलाकात कर कोविड से निपटने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल