लाइव न्यूज़ :

पीएम-किसान योजना 2023: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज जारी की जाएगी 13वीं किस्त, 8 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

By आजाद खान | Updated: February 27, 2023 10:20 IST

आपको बता दें कि पीए मोदी आज कर्नाटक के बेलगावी से पीएम-किसान योजना 2023 का 13वां किस्त जारी करेंगे। इस दौरान वहां केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम-किसान योजना 2023 की 13वां किस्त आज जारी होगी। यह किस्त पीएम मोदी द्वारा कर्नाटक से जारी किया जाएगा। इस दौरान कई और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम-किसान योजना (PM-Kisan Samman Nidhi) की 13वीं किस्त आज जारी होगा। पीएम मोदी सोमवार यानी 27 फरवरी को इस योजना का 13वां किस्त जारी करेंगे। ऐसे में इस योजना का लाभ उठा रहे आठ करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खाते में 16,800 करोड़ रुपए जमा किए जाएंगे। 

आपको बता दें कि पीएम मोदी यह 13वां किस्त कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित एक कार्यक्रम के जरिए जारी करेंगे। ऐसे में इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि सचिव मनोज आहूजा भी शामिल होंगे। 

कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग होंगे शामिल

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक में होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम-किसान और जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से कई और लोग शामिल होंगे, ऐसे में एक लाख से भी अधिक लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। आपको बता दें कि पीएम मोदी आज दोपहर के तीन बजे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

ऐसे में पीएम मोदी के इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहते है वे कार्यक्रम के लिए दिए गए यूआरएल पर पहुंचकर इसके लिए पंजीकरण कर सकते है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में 13वीं किश्त हस्तांतरित करेंगे और किसान भाइयों एवं बहनों से संवाद करेंगे।" 

अक्टूबर 2022 में जारी हुई थी 12वीं किस्त 

आपको बता दें कि इस योजना की 12वीं किस्त पिछले साल अक्टूबर में जारी हुई थी। वहीं 11वीं किस्त को मई 2022 में जारी किया गया था। इस योजना के तरह हर पात्र किसानों को प्रत्येक चार महीने बाद दो हजार रुपए मिलते है। ऐसे में उन्हें साल के छह हजार रुपए मिलते है। 

किस्त की यह राशि पात्र किसानों के खाते में सीधा पहुंचता है और इसका लाभ आठ करोड़ से भी ज्यादा किसान को मिलता है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीFarmersकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल