लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी दो जनवरी को मेरठ में मेजर ध्यान चंद खेल विवि की आधारशिला रखेंगे

By भाषा | Updated: December 31, 2021 12:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का दौरा करेंगे और वहां मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि यह खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना शहर के सलावा और कैली गांवों में 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी देश में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का कदम उनके इसी दृष्टिकोण के तहत उठाया जा रहा है।’’

इस खेल विश्वविद्यालय में सिंथेटिक हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी के मैदानों के साथ ही आधुनिक उपकरण और उच्च स्तरीय खेल संसाधन होंगे। साथ ही इसमें लॉन टेनिस कोर्ट, जिम, दौड़ के लिए सिंथेटिक स्टेडियम, स्वीमिंग पूल सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी।

पीएमओ ने कहा कि विश्वविद्यालय में शूटिंग, स्क्वैश, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी सहित अन्य खेलों की भी सुविधाएं होंगी।

इस विश्वविद्यालय में 540 पुरुष और 540 महिलाओं समेत 1080 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos