लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को गुजरात उच्च न्यायालय पर डाक टिकट जारी करेंगे

By भाषा | Updated: February 5, 2021 17:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात उच्च न्यायालय की हीरक जयंती समारोह के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट ऑनलाइन जारी करेंगे।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान में इस आशय की जानकारी दी गई।

गुजरात उच्च न्यायालय की स्थापना को एक मई, 2020 को 60 साल पूरे हो गए।

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री के गुजरात उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में व्यक्तिगत तौर पर शिरकत करने और डाक डिकट जारी करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह स्थगित हो गया।

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को डिजिटल तौर पर डाक टिकट जारी करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के गुजरात उच्च न्यायालय की हीरक जयंती समारोह में शिरकत करेंगे और छह फरवरी, 2021 को सुबह साढ़े दस बजे स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे।’’

बयान के अनुसार, समारोह का आयोजन डिजिटल तौर पर होगा। प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ भी डिजिटल तौर पर लोगों को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस