लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में अगले हफ्ते स्वास्थ्य योजना का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 17:13 IST

Open in App

जम्मू, 19 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में 26 जनवरी को ‘सोशल एंडेवर फॉर हेल्थ एंड टेलीमेडिसिन’ (एसईएचएटी) योजना का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वित्त आयुक्त, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, अटल दुल्लो ने योजना का सुगम क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में दुल्लो ने अधिकारियों से कहा कि वे प्रधानमंत्री द्वारा योजना के उद्घाटन के बाद प्रभावी तरीके से उसे लागू करने के लिये सभी इंतजाम करें और यह भी देखें कि कार्ड वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके, जिससे अधिकतम लोग इसका फायदा उठा पाएं।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को इस प्रक्रिया के तहत पंजीकरण में तेजी लाने को कहा, जिससे कोई परिवार छूट न जाए।

प्रवक्ता ने कहा कि दुल्लो ने अधिकारियों से एसईएचएटी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये साझा सेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों की सेवाओं का प्रभावी रूप से लाभ उठाने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस