लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: February 17, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस बारे में बताया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और विश्वभारती के रेक्टर जगदीप धनखड़, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

पीएमओ ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिन में ग्यारह बजे विश्वभारती के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

बयान में कहा गया कि समारोह में कुल 2535 छात्रों को डिग्री दी जाएगी।

शांतिनिकेतन में स्थित विश्वभारती की स्थापना रवींद्रनाथ टैगोर ने 1921 में की थी। यह देश में सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय है।

संसद के कानून के द्वारा मई 1951 में विश्वभारती को केंद्रीय विश्वविद्यालय और ‘‘राष्ट्रीय महत्व का संस्थान’’ घोषित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!