लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, साल 2023 के 75 दिनों में भारत ने कितनी उपलब्धियां हासिल कीं

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 18, 2023 21:43 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि साल 2023 के 75 दिनों में भारत ने कितनी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है। आज योग पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। अब पूरी दुनिया मान रही है कि ये भारत का समय है।

Open in App
ठळक मुद्देइन 75 दिनों में देश का ऐतिहासिक ग्रीन बजट आया - पीएम मोदीइन 75 दिनों में जी-20 की 28 बैठकें हुई हैं- पीएम मोदीभारत ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों को परमवीर चक्र के विजेताओं के नाम किया - पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 18 मार्च की शाम को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि पहले शहरों में बम ब्लास्ट की हेडलाइन होती थी। नक्सली वारदातों की हेडलाइन होती थी लेकिन आज शांति और समृद्धि की खबरें ज्यादा होती हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने उन कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया जो पिछले 75 दिन में हुई हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में बोल रहे थे। पीएम ने कहा, चलिए इस साल की ही बात कर लेते हैं। 2023 के 75 दिन पूरे हुए हैं। इन 75 दिनों में देश का ऐतिहासिक ग्रीन बजट आया। कर्नाटक के शिवमोगा में एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ। मुंबई में मट्रो का अगला फेज शुरू हुआ। देश में दुनिया का सबसे बड़ा रीवर-क्रूज चालू हुआ। बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे शुरू हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक सेक्शन शुरू किया गया। मुंबई से विशाखापट्नम तक वंदे भारत ट्रेने शुरू हुई। आईआईटी धारवाड़ के स्थायी कैंपस का लोकार्पण हुआ। भारत ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों को परमवीर चक्र के विजेताओं के नाम किया। इन 75 दिनों में ही भारत ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथनॉल की ब्लेंडिंग करके ई-20 फ्यूल लॉन्च किया। तुमकुरु में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का लोकार्पण हुआ। एयर इंडिया ने दुनिया का सबसे बड़ा एविएशन ऑर्डर दिया है। भारत ने महिला इंटरनेशनल टी-20 में वर्ल्ड कप जीता है। देश को दो ऑस्कर जीतने की खुशी मिली है। हजारों विदेशी डिप्लोमैट और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि जी-20 की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए भारत आए। इन 75 दिनों में जी-20 की 28 बैठकें हुई हैं यानी हर तीसरे दिन एक बैठक। इसी दौरान एनर्जी समिट हुई। इन 75 दिनों में ही सिंगापुर के साथ यूपीआई लिंक-इन की शुरुआत हुई। तुर्की की मदद के लिए ऑपरेशन चलाया। कुछ घंटे पहले ही भारत-बांग्लादेश के बीच गैस पाइपलाइन का लोकार्पण हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा "आज भारत ग्लोबल फिनटेक एडाप्शन रेट में नंबर वन है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है। आज योग पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। आज आयुर्वेद को लेकर उत्साह है। भारत के खान-पान को लेकर उत्साह है। आज भारतीय फिल्में, भारतीय संगीत नई ऊर्जा के साथ लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। हमारे मिलेट्स श्री अन्न भी पूरी दुनिया में पहुंच रहे हैं।" अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब पूरी दुनिया मान रही है कि ये भारत का समय है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPकर्नाटकभारतजी20
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

कारोबारविपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं, कुछ भी बयान देते हैं, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा-जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका