लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटिश समकक्ष जॉनसन के साथ मंगलवार को ऑनलाइन शिखर सम्मेलन करेंगे

By भाषा | Updated: May 3, 2021 00:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली,दो मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के साथ ऑनलाइन शिखर सम्मेलन करेंगे और इस दौरान वे अगले 10 साल में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार करने का खाका सार्वजनिक करेंगे।

सम्मेलन की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बहुआयामी रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने का अवसर उपलब्ध कराएगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ सम्मेलन के दौरान वर्ष 2030 तक के लिए विस्तृत खाका रखा जाएगा जो भारत-ब्रिटेन के बीच अगले दशक में पांच प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग एवं विस्तार का रास्ता साफ करेगा।

वहीं लदंन में ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने भी दोनों नेताओं की बैठक की पुष्टि की।

ब्रिटिश सरकार ने दोनों प्रधानमंत्रियों की बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि ब्रिटेन 1000 और वेंटिलेटर भारतीयों अस्पतालों को देगा ताकि कोविड-19 की गंभीर स्थिति से निपटने में मदद मिल सके।

यह मदद पिछले हफ्ते 200 वेंटिलेटर, 495 ऑक्सीजन सांद्रक और तीन ऑक्सीजन जेनरेटर भेजने की घोषणा के अतिरिक्त होगी।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा, ‘‘ मंगलवार को प्रधानमंत्री जॉनसन प्रधानमंत्री मोदी के साथ ब्रिटेन और भारत के बीच विस्तृत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति के लिए ऑनलाइन बैठक करेंगे जिसमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर – मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो