प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को भाजपा सांसदों को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:39 IST2021-02-10T22:39:41+5:302021-02-10T22:39:41+5:30

Prime Minister Modi to address BJP MPs on Thursday | प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को भाजपा सांसदों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को भाजपा सांसदों को संबोधित करेंगे

नयी दिल्ली, 10 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा सांसदों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘दीनदयाल जी का जीवन और उनका मिशन हम सभी को प्रेरणा देता है। उनकी पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को मैं भाजपा सांसदों को संबोधित करूंगा।’’

भाजपा उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाती है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी थे। वह भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी थे। भारतीय जन संघ ही बाद में जाकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में अस्तित्व में आया। उन्हें भाजपा का पितृपुरूष भी कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister Modi to address BJP MPs on Thursday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे