लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से बात की, कई मुद्दों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: February 9, 2021 00:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की और उनके साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।

मोदी ने कहा कि वे दोनों नियमाधारित व्यवस्था के लिए कटिबद्ध हैं तथा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे शांति और सुरक्षा बढ़ाने के प्रति आशान्वित हैं।

पिछले महीने बाइडन के पद्भार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी शुभकामनाएं दीं और दोनों ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की एवं प्राथमिकताएं साझा कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन और मैं नियम आधारित व्यवस्था को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे बाहर शांति और सुरक्षा के वास्ते रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन की जीत के बाद भी उसने बात की थी। उस समय दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग आदि मुद्दों पर बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है