लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 टीकों के व्यापार, सुरक्षा के मुद्दे पर ब्रिटिश समकक्ष जॉनसन से बात की

By भाषा | Updated: November 27, 2020 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली / लंदन, 27 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन से बात की और दोनों नेताओं ने निवेश, रक्षा, सुरक्षा और कोविड-19 से जंग समेत सभी क्षेत्रों में भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ाने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि उन्होंने महामारी की वजह से उत्पन्न हुई चुनौतियों पर विचार साझा किये और भारत तथा ब्रिटेन के बीच टीके के विकास और निर्माण को लेकर सहयोग की समीक्षा की।

उसने कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि दोनों तरफ के अधिकारी भारत-ब्रिटेन साझेदारी की महत्वाकांक्षी दीर्घकालिक कार्ययोजना को तेजी से अंतिम रूप देने के लिये अपना काम जारी रखेंगे।

मोदी ने ट्वीट किया, “अगले दशक में भारत-ब्रिटेन संबंधों की महत्वाकांक्षी कार्ययोजना पर अपने दोस्त, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ शानदार चर्चा की। हमने व्यापार और निवेश, रक्षा व सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन तथा कोविड-19 से जंग समेत सभी क्षेत्रों में हमारे सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ाने पर सहमति जताई।”

उधर लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट की तरफ से कहा गया कि जॉनसन ने दोहराया कि वर्ष 2021 ब्रिटेन-भारत संबंधों के लिये महत्वपूर्ण है और उन्होंने हिंद प्रशांत क्षेत्र में ब्रिटेन की प्रतिबद्धता पर फिर जोर दिया। ब्रिटेन अगले वर्ष विमान वाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ को इस क्षेत्र में पहली बार तैनात करने जा रहा है।

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों नेताओं ने ब्रिटेन और भारत द्वारा व्यापार, जलवायु परिवर्तन, रक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलकर किये जा रहे कामों पर चर्चा की और जॉनसन ने कहा कि 2021 ब्रिटेन-भारत रिश्तों को और गहरा व मजबूत बनाने का वर्ष है।

प्रवक्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री (जॉनसन) और प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस के उपचार और टीके की तलाश के संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की और दोनों देशों के प्रमुख वैज्ञानिकों के बीच सहयोग का स्वागत किया…।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग