लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक से फोन पर बात की

By भाषा | Updated: January 15, 2021 12:38 IST

Open in App

पणजी, 15 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक से फोन पर बात की और उनकी सेहत की जानकारी ली। सड़क दुर्घटना में घायल हुए नाइक का यहां गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में उपचार चल रहा है।

नाइक के कार्यालय ने बताया कि मोदी ने नाइक से फोन पर बात की। वहीं, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अस्पताल में केंद्रीय मंत्री नाइक से मुलाकात की।

नाइक के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) सूरज नाइक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने नाइक से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

नायडू ने नाइक से पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 20 मिनट पर मुलाकात की।

पड़ोस के कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद श्रीपद नाइक को जीएमसीएच में सोमवार रात भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में नाइक की पत्नी और एक करीबी सहयोगी की मौत हो गयी।

जीएमसीएच के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम कहा था कि नाइक की हालत में सुधार हो रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की एक टीम नाइक के उपचार की निगरानी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए