लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज से बात की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने इस क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर चर्चा की और इस बात को लेकर संतोष व्यक्त किया कि स्वास्थ्य संकट के दौरान भी भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सहयोग रुका नहीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि टेलीफोन पर हुई बातचीत में, दोनों नेताओं ने कोविड-19 के बाद की दुनिया में भारत-यूएई साझेदारी को और मजबूत करने के लिए करीबी विचार-विमर्श और सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

इस संदर्भ में, उन्होंने व्यापार और निवेश संपर्कों में विविधता लाने के अवसरों पर भी चर्चा की।

एक ट्वीट में, मोदी ने कहा, "मेरे दोस्त शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। यूएई में भारतीयों के कल्याण के लिए व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। यहां तक कि महामारी भी भारत-यूएई के सहयोग को धीमा नहीं कर सकी और हम हमारी साझेदारी को बढ़ाने और इसमें विविधता लाने के लिए सहमत हुए हैं।”

युवराज यूएई के सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर भी हैं।

दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि कोविड-19 संकट जल्द ही दूर हो जाएगा। उन्होंने निकट भविष्य में जल्द मुलाकात करने की उत्सुकता व्यक्त की।

दिन में इससे पहले, मोदी ने पश्चिम एशिया के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों की सराहना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह