लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात ताउते से हुए नुकसान को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री से बात की

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:39 IST

Open in App

पणजी, 17 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फोन पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर राज्य में चक्रवात ताउते से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने पूर्व में कहा था कि चक्रवात ताउते के कारण चल रही तेज हवाओं की वजह से रविवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 100 घरों को भी इस दौरान नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि पेड़ गिरने के कारण कुछ राजमार्ग भी बाधित हो गए थे।

सावंत ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गोवा राज्य में चक्रवात ताउते के प्रभाव के बारे में जानने के लिये व्यक्तिगत रूप से फोन किया। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।”

अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले दिन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सावंत को राज्य में सामान्य स्थिति की बहाली के लिये केंद्र की तरफ से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया