लाइव न्यूज़ :

सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को टीका लगवाना चाहिए : आंबेडकर

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:35 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 16 जनवरी वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के नेता प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को कहा कि लोगों के संदेह को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे पहले कोविड-19 का टीका लगवाना चाहिए।

आंबेडकर ने संवाददाताओं से कहा कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में वीबीए 27 जनवरी को पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे) को सबसे पहले कोविड-19 का टीका लगवाना चाहिए और लोगों के संदेह को दूर करना चाहिए। उनको टीका लगते ही मैं भी टीका लगवाने के लिए तैयार हूं।’’

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आगामी आंदोलन वीबीए के मुस्लिम स्वयंसेवक करेंगे।

आंबेडकर ने कहा, ‘‘दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन के दौरान सिखों ने आंदोलनकारियों की सुरक्षा की थी और अब मुस्लिम इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिखाएंगे।’’ उन्होंने प्रस्तावित आंदोलन का नाम ‘‘किसान बाग’’ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो