लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने शिवकुमार स्वामी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: April 1, 2021 13:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सिद्धगंगा मठ के दिवंगत शिवकुमार स्वामी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श बहुत ही प्रेरक हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘परम पूजनीय डा. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। समाज की सेवा और गरीबों की देखरेख के लिए उनके प्रयासों को बहुत याद किया जाता है। उनके विचारों और आदर्शों से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है।’’

ज्ञात हो कि शिवकुमार स्वामी को उनके अनुयायी चलता-फिरता भगवान मानते थे। जनवरी, 2011 को 111 वर्ष की उम्र में उनका देहावसान हुआ था।

राजनीतिक दलों के नेता सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उन्हें भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग पिछले कुछ समय से कर रहे हैं।

शिवकुमार स्वामी के निधन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भी यह मांग उठाई थी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दीयुरप्पा ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी जीवन अपने आप में एक संदेश है, जिस पथ पर वह चले, वह उपलब्धियों का पथ है। राज्य पर उनका आशीर्वाद बने रहे, यही कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल