लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी लोगों की जान के बजाय बंगाल चुनाव को दे रहे हैं महत्व : महाराष्ट्र कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:10 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद ही देश में लॉकडाउन लागू करेंगे क्योंकि वह लोगों की जान के ऊपर चुनाव को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि खबरों से संकेत मिल गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण बहुत तेज गति से देश में फैल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री रैलियां करने में व्यस्त हैं।

पटोले ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करेंगे।

पटोले ने कहा, ‘‘एक से 10 अप्रैल के बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की गति बहुत तेज रही। लेकिन प्रधानमंत्री बिना मास्क लगाए रैलियां करते रहे। वह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण लोग दिक्कतें झेल रहे हैं। रैलियों में मास्क नहीं पहनकर प्रधानमंत्री क्या संदेश देना चाहते हैं।’’

महा विकास आघाडी सरकार द्वारा राहत पैकेज की घोषणा के संबंध में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पटोले ने कहा कि भाजपा नेता राज्य सरकार के कदमों पर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अगर दिल्ली में फडणवीस का दबदबा है तो उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि महाराष्ट्र को जीएसटी और अन्य योजनाओं के 90,000 करोड़ रुपये मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह