लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने ईसाई सम्प्रदाय के प्रमुख पादरियों से किया संवाद

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:40 IST

Open in App

कोच्चि/नयी दिल्ली, 19 जनवरी प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार ईसाई सम्प्रदाय के तीन प्रमुख पादरियों से संवाद कर ईसाई समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सायरो-मालाबाद चर्च के प्रधान पादरी जार्ज एलेनचेर्री, बॉम्बे के पादरी और कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) के अध्यक्ष ओसवाल्ड ग्रेसियस और सायरो मालंकारा कैथोलिक चर्च के बेसेलियस क्लीमिस से संवाद किया।’’

प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात के बाद इन पादरियों ने कहा कि उनकी चर्चा ‘‘बहुत सकारात्मक और दोस्ताना’’ रही। उन्होंने कहा कि ‘‘ईसाई समुदाय और सरकार के बीच कोई दुर्भावना’’ नहीं है।

पादरियों के मुताबिक उनकी ये वार्ता राजनीतिक नहीं थी और मोदी ने उन्हें कहा कि ‘‘’ये उनका घर है और जब चाहें चर्चा के लिए आ सकते हैं।’’

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ओसवाल्ड ग्रेसियस ने कहा, ‘‘बहुत ही सकारात्मक रही...वह निश्चिंत थे और दोस्ताना भी।’’

ग्रेसियस ने बताया कि चर्चा के दौरान जनजातीय अधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी की गरिफ्तारी का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सहानुभूति जताई लेकिन कहा, ‘‘सरकार जांच एजेंसियों के कामकाज में बहुत ज्यादा दखल करना नहीं चाहती है।’’

स्वामी एल्गार परिषद में माओवादियों से रिश्तों के मामले में आरोपी हैं। उन्हें गत वर्ष आठ अक्टूबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। वह स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से ग्रसित हैं।

गिरिजाघर के एक प्रवक्ता ने कहा कि मोदी ने पोप को भारत आमंत्रित करने का निमंत्रण देने की गिरिजाघरों की पुरानी मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया।

उन्होंने कहा, ‘‘वह (मोदी) उचित समय का इंतजार कर रहे होंगे।’’

पादरियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यकों के लिए निर्धारित कोष का समान वितरण करने की भी मांग उठाई। पादरियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह