लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने टीका मुहैया करा कर ‘बेहतरीन उदाहरण’ पेश किया है : बांग्लादेश के मंत्री

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण एशिया को क्षेत्रीय स्तर पर सहयोग करने की जरुरत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने भारत के पड़ोसी देशों को टीका उपलब्ध करा कर ‘बेहतरीन उदाहरण’ पेश किया है।

वेबीनार के दौरान आलम ने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) ‘‘आशाओं पर खरा नहीं उतर रहा है’’ और उन्होंने बिम्स्टेक को लेकर आशा जताई।

मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि बांग्लादेश और भारत अपने द्विपक्षीय संबंधों के ‘‘सुनहरे अध्याय’’ में हैं।

बांग्लादेश से वीडियो कांफ्रेंस में आलम ने ‘‘नदी जल के बंटवारे, बंगाल की खाड़ी से जुड़े मुद्दों और सीमा पर होने वाली घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने सहित लंबित मामलों पर साथ मिलकर काम करने की बात कही।’’

विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित वेबीनार में उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से ना सिर्फ हमारे आपसी संबंधों और एक-दूसरे पर निर्भरता का पता चला है, बल्कि इससे हमारी कमजोरियां भी सामने आयी हैं। चुनौती भरे समय में एकता और एकजुटता हमारे जीवन के सिद्धांत होने चाहिए। यह सभी द्वारा ठोस और लीक से हटकर कदम उठाने का वक्त है।’’

आलम ने कहा, ‘‘बांग्लादेश को लगता है कि दक्षिण एशिया के देशों को क्षेत्रीय स्तर पर ऐसे ही सहयोग करने की जरुरत है और यह बेहतरीन उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार ना सिर्फ बांग्लादेश को बल्कि पूरे दक्षिण एशियाई पड़ोसियों को टीका उपलब्ध करा रही है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा टीका, दवाएं और अन्य मेडिकल उपकरण मुहैया कराए जाने से जुड़ी सहायता की बांग्लादेश तारीफ करता है।

आलम ने कहा कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सरकार की सहायता के लिए बांग्लादेश उनका आभारी है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने, देश के विदेश और स्वास्थ्य मंत्री ने भारत से सहायता के तहत प्राप्त टीका लगवाया।

भारत ने सहायता के रूप में बांग्लादेश को कोविड-19 टीके की 20 लाख से ज्यादा खुराक भेजी हैं।

आलम ने कहा कि बांग्लदेश की एक फर्म ने टीके के संबंध में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ करार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग