लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने मतुआ मंदिर से भाषण दिया: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: March 28, 2021 08:40 IST

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि अब बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान आप बांग्लादेश जाते हैं और लोगों के एक धड़े के सामने झूठ बोलते हैं ताकि मतदाताओं के एक वर्ग को भ्रमित किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए आठ चरणों में चुनाव हो रहे है जिनमें से पहला चरण शनिवार को संपन्न हुआ।ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी ने भारत और बांग्लादेश में फैले मतुआ समुदाय के पवित्र मंदिर से भाषण देकर आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन किया है।

खड़गपुर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश के ओरकांडी स्थित मतुआ मंदिर में भाषण दिया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी ने भारत और बांग्लादेश में फैले मतुआ समुदाय के पवित्र मंदिर से भाषण देकर आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन किया है।

हालांकि, मोदी ने मंदिर में दिए भाषण में कोई चुनावी वादा नहीं किया। बनर्जी ने यहां आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मोदी पश्चिम बंगाल के चुनाव को ध्यान में रखकर बांग्लादेश के मंदिर से भाषण दे रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए आठ चरणों में चुनाव हो रहे है जिनमें से पहला चरण शनिवार को संपन्न हुआ।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। हम इस मुद्दे को निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाएंगे।’’ पश्चिम बंगाल में मतुआ समुदाय के लोगों की संख्या करीब तीन करोड़ है। बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर वहां गए और इस दौरान ओरकांडी जिले के मंदिर गए जो मतुआ समुदाय के आध्यात्मिक गुरु हरीचंद ठाकुर का जन्मस्थान है।

इसके साथ ही उन्होंने सतखिरा के ईश्वरीपुर स्थित जशोश्वेवरी मंदिर के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं और मतदाताओं के वर्ग पर नजर रखकर बोलते हैं, यह क्या है?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुनाव के लिए ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ के नारे के साथ वर्ष 2019 में टेक्सास में रैली की।

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान आप बांग्लादेश जाते हैं और लोगों के एक धड़े के सामने झूठ बोलते हैं ताकि मतदाताओं के एक वर्ग को भ्रमित किया जा सके।’’ बनर्जी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा में हिस्सा लेने पर बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस का वीजा रद्द करने की घटना की याद दिलाते हुए पूछा कि उसी तरह मोदी का वीजा क्यों नहीं रद्द कर देना चाहिए?’’

मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया, ‘‘फिरदौस ने केवल एक रैली में हिस्सा लिया था और दोनों देशों में लोकप्रिय होने की वजह से भीड़ के समक्ष कुछ वाक्य कहे थे, भाजपा में से किसी ने उनकी गृह मंत्रालय से शिकायत की और उनका वीजा रद्द कर दिया गया।’’ ममता बनर्जी ने रेखांकित किया कि भाजपा अक्सर उनपर बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाने का आरोप लगाती हैं। उन्होंने सवाल किया कि मोदी अब क्यों मतों के लिये मार्केटिंग करने बांग्लादेश गए हैं।’’ 

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन