लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: February 9, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और युद्ध की स्थिति को समाप्त करने के लिए व्यापक युद्धविराम का आह्वान किया।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ डिजिटल माध्यम से हुई एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने युद्धग्रस्त देश की विकास यात्रा में पूरा सहयोग का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि नजदीकी पड़ोसी और मजबूत रणनीतिक साझेदार होने के नाते भारत और अफगानिस्तान इस क्षेत्र को आतंकवाद और चरमपंथ से मुक्त देखना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी ‘‘बाहरी ताकत’’ अफगानिस्तान की विकास यात्रा और भारत के साथ उसकी मित्रता को नहीं रोक सकता।

अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश के भीतर एकता महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एकजुट अफगानिस्तान हर चुनौती का सामना करने की क्षमता रखता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा की घटनाओं से हम चिंतित हैं...हम वहां व्यापक युद्धविराम का समर्थन करते हैं।’’

यह डिजिटल बैठक एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए हुई थी। इसके तहत भारत काबुल नदी बेसिन पर एक बांध का निर्माण करेगा जिससे अफगानिस्तान की राजधानी में जलापूर्ति की जा सके।

इस अवसर पर गनी ने कहा कि अफगानिस्तान के विकास में भारत का सहयोग अहम है।

अफगानिस्तान में शांति बहाली की प्रक्रिया में भारत एक प्रमुख हितधारक है और उसने दो अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश वहां पुनर्निर्माण गतिविधियों में किया है।

गत साल नवंबर में भारत ने उच्च असर वाले सामुदायिक परियोजनाओं के लिए 8 करोड़ अमेरिकी डॉलर के पैकेज की घोषणा की थी।

शहतूत बांध परियोजना इसी विकास पैकेज का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे