लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से की चर्चा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोमवार को भारत और यूरोपीय संघ में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर विचार विमर्श किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस दौरान भारत में जारी कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने के प्रयासों के बारे में दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में त्वरित सहयोग करने के लिए यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों की प्रशंसा की।

बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने इस बात को रेखंकित किया कि पिछले साल जुलाई में हुए शिखर सम्मेलन के बाद भारत और यूरोपीय संघ के सामरिक सहयोग में नयी गति देखने को मिल रही है।

दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आठ मई को डिजिटल माध्यम से भारत और यूरोपीय संघ के नेताओं के बीच होने वाली बैठक बहुआयामी संबंध को नयी गति देने का एक अहम मौका होगा।

बयान में कहा गया, ‘‘भारत-यूरोपीय संघ नेताओं की ईयू+27 प्रारूप में पहली बैठक हो रही है जो भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे मजबूती प्रदान करने के लिए दोनों पक्षों के साझा उद्देश्यों को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र