लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।

रावत के शपथ लेने के तत्काल बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर तीरथ सिंह रावत को बधाइयां। उनके पास वृहद प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।’’

पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इससे पहले उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जगह ली।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के करीबी माने जाने वाले तीरथ सिंह रावत प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टFaridabad: होटल में ले जाकर महिला शूटर से दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतBihar: घने कोहरे और शीतलहर का असर, बिहार में स्कूलों का समय बदला; जानें नई टाइमिंग

कारोबारअमेरिकी टैरिफ ने वाट लगा दी है कश्‍मीर के पेपर माशी व्‍यापार पर

क्राइम अलर्टड्रग्स तस्करी रोकना तो बस एक बहाना है...!

भारत अधिक खबरें

भारतब्रिटिश साम्राज्य के विनाश के लिए गले लगाई शहादत

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए