प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम दिवस की लोगों को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 12:53 IST2021-05-16T12:53:58+5:302021-05-16T12:53:58+5:30

Prime Minister Modi congratulated the people of Sikkim Day | प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम दिवस की लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम दिवस की लोगों को बधाई दी

नयी दिल्ली,16 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिक्किम दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

पूर्वोत्तर राज्य 1975 में भारतीय संघ में शामिल हुआ था।

मोदी ने ट्वीट किया, “सिक्किम के लोगों को सिक्किम दिवस की बधाई। यह राज्य समृद्ध प्राकृतिक सौंदर्य से संपन्न है और दयालु लोगों का घर है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “सिक्किम ने जैविक खेती जैसे क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। मैं राज्य की निरंतर प्रगति और उसके नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister Modi congratulated the people of Sikkim Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे