प्रधानमंत्री मोदी ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

By भाषा | Updated: December 9, 2020 11:45 IST2020-12-09T11:45:47+5:302020-12-09T11:45:47+5:30

Prime Minister Modi congratulated Sonia Gandhi on her birthday | प्रधानमंत्री मोदी ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्धायु होने की कामना की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।’’

सोनिया गांधी आज 74 वर्ष की हो गईं। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रही है।

आज ही के दिन 1946 में उनका जन्म हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से 1968 में उनका विवाह हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister Modi congratulated Sonia Gandhi on her birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे