लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को जीत की हैट्रिक की बधाई दी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी और आश्वासन दिया कि लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति और कोविड-19 महामारी से जीत में केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए ममता दीदी को बधाई। कोविड-19 के खिलाफ विजय हासिल करने और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।’’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भाजपा का समर्थन करने के लिए भी पश्चिम बंगाल की जनता का आभार जताया।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी पार्टी को आशीर्वाद देने के लिए मैं पश्चिम बंगाल के भाइयों और बहनों को धन्यवाद देता हूं। पहले हमारी मौजूदगी नगण्य थी और वहां से आज हमारी मौजूदगी महत्वपूर्ण ढंग से बढ़ी है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल की जनता की सेवा जारी रखेगी।

उन्होंने चुनाव में कड़ी मेहनत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

कड़ा मुकाबला होने के अनुमानों को धता बताते हुए, तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है।

अब तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक विधानसभा की 292 सीटों के लिए जारी मतगणना में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि भाजपा 81 सीटों पर आगे है।

पिछले विधानसभा चुनाव में महज तीन सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन वह अपने अभियान में सफल नहीं हो सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है