प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 09:43 IST2021-01-05T09:43:58+5:302021-01-05T09:43:58+5:30

Prime Minister Modi congratulated Kalyan Singh on his birthday | प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

नयी दिल्ली, पांच जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वयोवृद्ध भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को फोन पर उनके 88वें जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कल्याण सिंह जी से फोन पर बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनका जीवन जन कल्याण और गरीबों को सशक्त करने के लिए समर्पित रहा। उत्तर प्रदेश के कायाकल्प की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। मैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रहे कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister Modi congratulated Kalyan Singh on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे