लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने बीएसएफ को स्थापना दिवस पर दी बधाई

By भाषा | Updated: December 1, 2020 09:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर उसे बधाई दी और कहा कि भारत को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करने वाले इस बल पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि बीएसएफ ने एक बहादुर बल के तौर पर अपनी पहचान बनाई है जो देश की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर अडिग है।

बीएसएफ की एक दिसंबर, 1965 को स्थापना की गई थी। बीएसएफ पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा और 1971 में बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद उसके साथ भी लगती सीमा की रक्षा करता है।

बीएसएफ के जवानों को कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों समेत कई आंतरिक चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बीएसएफ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर उसके कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। बीएसएफ ने एक बहादुर बल के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, जो देश की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। भारत को बीएसएफ पर गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos