प्रधानमंत्री मोदी ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख दादी हृदय मोहिनी के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:47 IST2021-03-11T20:47:35+5:302021-03-11T20:47:35+5:30

Prime Minister Modi condoles the demise of Prajapita Brahmakumari's paternal grandmother Hriday Mohini. | प्रधानमंत्री मोदी ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख दादी हृदय मोहिनी के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख दादी हृदय मोहिनी के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 11 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी के निधन पर गहरी संवेदना जताई और कहा कि उन्हें सामाजिक सशक्तिकरण और मानवीय पीड़ा को कम करने के उनके अनगिनत प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी को सामाजिक सशक्तिकरण और मानवीय पीड़ा को कम करने के उनके अनगिनत प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। ब्रह्मकुमारी परिवार के सकारात्मक संदेशों को दुनिया में पहुंचाने में उन्होंने अहम भमिका निभाई। उनके निधन से गहरा सदमा पहुंचा है।’’

दादी हृदयमोहिनी का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister Modi condoles the demise of Prajapita Brahmakumari's paternal grandmother Hriday Mohini.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे