लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस को भारत के समर्थन का भरोसा दिया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की और आतंकवाद, उग्रवाद तथा चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस को भारत के पूर्ण समर्थन की बात दोहराई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बातचीत के दौरान मोदी ने हाल ही में फ्रांस में हुए आतंकवादी हमले को लेकर शोक भी जताया।

मोदी ने ट्वीट किया, '' कोविड-19 के बाद उभरी परिस्थितियों से संबंधित अवसरों एवं चुनौतियों को लेकर अपने मित्र एमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत की। आतंकवाद एवं चरमपंथ के खिलाफ फ्रांस की लड़ाई में भारत उसके साथ खड़ा है।''

उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी एक ऐसी ताकत है जो हिंद-प्रशांत समेत पूरे विश्व की भलाई के लिए है।

पीएमओ ने कहा कि संवाद के दौरान मोदी और मैक्रों ने पारस्परिक हित वाले अन्य द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 टीके की उपलब्धता एवं पहुंच में सुधार, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग, समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग, डिजिटल अर्थव्यवस्था और साइबर सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की।

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी की मजबूती पर संतोष जताया। इसके साथ ही वे कोविड दौर के बाद मिलकर काम करते रहने पर सहमत हुए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में फ्रांस को कई आतंकवादी हमलों का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू