लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्यांगजन के लिए अवसर सुनिश्चित करने, सुलभता बढ़ाने की अपील की

By भाषा | Updated: December 3, 2020 10:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांजनों के लिए अवसर सुनिश्चित करने और सुलभता बढ़ाने की दिशा में मिलकर काम करने की अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने दिव्यांग लोगों के जीवन में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ मनाने के लिए ‘बिल्डिंग बैक मैटर्स: टुवर्ड्स ए डिसएबिलिटी-इन्क्लूजिव, ऐक्सेसबल एंड सस्टेनेबल पोस्ट कोविड-19 वर्ल्ड’ (कोविड-19 के बाद दिव्यांगजन के लिए समावेशी, सुलभ एवं सतत विश्व की दिशा में पुनर्निर्माण मायने रखता है) विषय का चयन किया है। मोदी ने इसी विषय के संदर्भ में यह अपील की।

हर साल तीन दिसंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इस साल दिव्यांग दिवस ‘कांफ्रेंस ऑफ स्टेट्स पार्टीज टू द कन्वेंशन ऑन द राइट्स ऑफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटी’ (सीओएसपी13) के 13वें सत्र के साथ चार दिसंबर को मनाया जाएगा।

मोदी ने ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ‘‘दिव्यांगजन की मुश्किलों से पार पाने की क्षमता और दृढ़ता हमें प्रेरित करती है। ‘सुलभ भारत’ पहल के तहत दिव्यांग भाइयों एवं बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।’’

प्रधानमंत्री ने अपील की कि संयुक्त राष्ट्र की इस साल के विषय की तर्ज पर, अपने दिव्यांग बहनों एवं भाइयों के लिए अवसर सुनिश्चित करने और सुलभता बढ़ाने की दिशा में आइए मिलकर काम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे