लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी और कई नेताओं ने जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:10 IST

Open in App

अमरावती, 21 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई नेताओं ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके 48वें जन्मदिन की बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन गारू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीघार्यु होने की कामना करता हूं।’’

आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अगुवाई में आंध्रप्रदेश ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘ आपके जन्मदिन पर मेरी ओर से हार्दिक बधाइयां। भगवान जगन्नाथ और भगवान बालाजी आपको आपकी खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य तथा आंध्रप्रदेश को विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे ले जाने के लिए आशीर्वाद दें। ’’

विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘ वाई एस जगन गारू को जन्मदिन की बधाइयां। आपको लंबी और स्वस्थ जीवन मिले।’’

जन सेना के प्रमुख पवन कल्याण ने भी एक बयान जारी करके मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

जगनमोहन को जन्मदिन का बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके मंत्रिममंडलीय सहयोगगियों, नौकरशाहों और अन्य लोगों का उनके निवास पर तातां लगा रहा।

तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) के वैद्विक विद्वानों ने मुख्यमंत्री को इस अवसर पर आशीर्वाद दिया और भगवान का प्रसाद भेंट किया।

जगनमोहन ने उपमुख्यमंत्री धमेंद्र कृष्ण दास, टीटीडी के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी, कई मंत्रियों एवं मुख्य सचिव नीलम साहनी और अन्य नौकरशाहों की उपस्थिति में केक काटा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने वाई एस जगनमोहन रेड्डी को सोमवार को उनके 48वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

पलानीस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘आपके जन्मदिन के मुबारक मौके पर मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं ईश्वर से आपकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, ताकि आप नई ताकत और नए जोश के साथ आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करना जारी रखें।’’

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने भी जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं द्रमुक और तमिलनाडु के लोगों की ओर से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे अच्छे मित्र जगनमोहन रेड्डी को शुभकामनाएं देता हूं। मैं कामना करता हूं कि वे आगे भी कई वर्षों तक अपने राज्य और हमारे देश के लोगों की सेवा करते रहें।’’

वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी के बेटे हैं। उन्होंने 2011 में अपने पिता के निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था। जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं