लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्केल ने कोविड-19 से निपटने के लिए दवाओं की कमी पर साझा किये विचार

By भाषा | Updated: April 2, 2020 22:02 IST

भारत में 24 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन है वहीं जर्मनी ने भी नोवेल कोराना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक जीवन पर मौजूदा पाबंदियों को दो सप्ताह के लिए 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने उन्हें दुनिया के लोगों के लिए सामान्य योगाभ्यास तथा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक उपचार तरीकों का प्रचार करने की हालिया भारतीय पहलों के बारे में बताया।मर्केल ने इस बात पर सहमति जताई कि इस तरह के तरीके खासतौर पर मौजूदा लॉकडाउन की स्थिति में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए बहुत लाभकारी हैं।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दवाओं तथा चिकित्सा उपकरणों की कम उपलब्धता पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा इस क्षेत्र में सहयोग के रास्ते तलाशने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत की तथा अपने-अपने देशों में कोविड-19 को लेकर बने हालात पर तथा इस स्वास्थ्य संकट से निपटने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘उन्होंने महामारी के दौर में जरूरी दवाओं तथा चिकित्सा उपकरणों की अपर्याप्त उपलब्धता पर विचार साझा किए तथा इस संबंध में सहयोग के रास्ते तलाशने पर सहमति जताई।’’ बयान के अनुसार जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में इस बात पर सहमति जताई कि कोविड-19 महामारी आधुनिक इतिहास में अहम मोड़ है और पूरी मानवता के साझा हित पर ध्यान केंद्रित करते हुए वैश्वीकरण का नया संस्करण रचने का अवसर प्रदान करता है।

मोदी ने उन्हें दुनिया के लोगों के लिए सामान्य योगाभ्यास तथा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक उपचार तरीकों का प्रचार करने की हालिया भारतीय पहलों के बारे में बताया। मर्केल ने इस बात पर सहमति जताई कि इस तरह के तरीके खासतौर पर मौजूदा लॉकडाउन की स्थिति में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए बहुत लाभकारी हैं।

भारत में 24 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन है वहीं जर्मनी ने भी नोवेल कोराना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक जीवन पर मौजूदा पाबंदियों को दो सप्ताह के लिए 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों