लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तरुण गोगोई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

By भाषा | Updated: November 22, 2020 23:38 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के स्वास्थ्य के बारे में जानकरी ली, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगोई (84) की तबीयत शनिवार दोपहर बिगड़ गई थी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह बेहोश हो गए थे। इसके अलावा उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। वह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में भर्ती हैं।

तरुण गोगोई के बेटे तथा लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने पत्रकारों से कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुझे फोन किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।''

गौरव ने कहा कि कई लोग उनसे मिलने आए। इसके अलावा कई मुख्यमंत्रियों और देशभर के नेताओं ने भी उनके पिता का हाल-चाल जाना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू