लाइव न्यूज़ :

टीका, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी गायब हैं: राहुल

By भाषा | Updated: May 13, 2021 11:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है, टीके, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वह खुद भी गायब हैं।

राहुल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ साथ प्रधानमंत्री भी ग़ायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री की फ़ोटो।’’

ज्ञात हो कि कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर लगातार हमले बोल रहे हैं और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की हो रही कमी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,37,03,665 हो गए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,58,317 पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता