लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री जल्द ही दिल्ली मेट्रो की चालक रहित ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं

By भाषा | Updated: December 18, 2020 00:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में राष्ट्रीय राजधानी में देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ट्रेन को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की मैजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम- बॉटनिकल गार्डन) पर हरी झंडी दिखाई जाएगी।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, "25 दिसंबर के आसपास चालक रहित ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए एक प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।"

सूत्र ने कहा, "हमारे देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन रवाना होने के लिए तैयार है। हमने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है।"

दिल्ली मेट्रो ने 25 दिसंबर, 2002 को अपने व्यावसायिक संचालन की शुरुआत की थी, जिसके एक दिन पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने डीएमआरसी के शाहदरा से तीस हजारी तक 8.2 किलोमीटर लंबे पहले खंड का उद्घाटन किया था, जिसमें सिर्फ छह स्टेशन थे।

डीएमआरसी की अब 242 स्टेशनों के साथ 10 लाइनें हैं और हर दिन दिल्ली मेट्रो में औसतन 26 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे