लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी 30 जून को कर सकते हैं मंत्रिपरिषद की बैठक

By भाषा | Updated: June 24, 2021 09:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 30 जून को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 30 जून को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगीटीकाकरण की स्थिति, संभावित तीसरी लहर की तैयारियों और विभिन्न मंत्रालयों की महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा

नयी दिल्ली: देश में जारी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान और महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 30 जून को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है।

सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री इस बैठक में देश भर में टीकाकरण की स्थिति, संभावित तीसरी लहर की तैयारियों और विभिन्न मंत्रालयों की महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार और फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अपने सहयोगियों के साथ अलग-अलग समूहों में कई दौर की बैठकें कर चुके हैं। इन बैठकों में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी उपस्थित रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos