लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस संबोधन में सैनिटरी नैपकिन का जिक्र कर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लूटी वाहवाही

By भाषा | Updated: August 15, 2020 19:59 IST

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,‘‘महिलाओं को 6,000 जन औषधि केंद्रों से कम समय में पांच करोड़ से अधिक सैनिटरी नैपकिन दिए गए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय संबोधन में माहवारी के बारे में बात करने से इससे जुड़ी रूढ़ियों को तोड़ने में मदद मिलेगी।अक्षय कुमार ने लिखा,‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने आज स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में सैनिटरी पैड का जिक्र किया, यह वास्तविक प्रगति है।"

नयी दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में सैनिटरी नैपकिन का उल्लेख करने पर ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कर रहे हैं। ऐसे अनेक लोगों ने इसे माहवारी से जुड़ी रूढ़ियों को तोड़ने की दिशा में एक कदम बताया। प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके स्वास्थ्य की खातिर ‘प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र’ योजना के तहत एक रूपये में सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने शुरू किए गए हैं।

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘महिलाओं को 6,000 जन औषधि केंद्रों से कम समय में पांच करोड़ से अधिक सैनिटरी नैपकिन दिए गए हैं।’’ इस विषय का जिक्र करने पर ट्विटर पर प्रधानमंत्री की खूब प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय संबोधन में माहवारी के बारे में बात करने से इससे जुड़ी रूढ़ियों को तोड़ने में मदद मिलेगी।

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री की सराहना की। उन्होंने लिखा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने आज स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में सैनिटरी पैड का जिक्र किया, यह वास्तविक प्रगति है...इसने माहवारी को मुख्यधारा का विषय बना दिया।

सरकार की भी सराहना करते है जिसने अब तक पांच करोड़ महिलाओं को एक रूपये की दर से सैनिटरी पैड वितरित किए।’’ एक अन्य ट्विटर उपयोक्ता ने लिखा, ‘‘नरेंद्र मोदी के भाषण की आज सबसे अच्छी बात यह थी कि वह महिलाओं की स्वच्छता, सैनिटरी पैड, रूढ़ियों को तोड़ने के बारे में तथा सैन्य बलों में महिलाओं के लिए अवसरों की बात कर रहे थे।

सुनकर अच्छा लगा।’’ एक अन्य व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सैनिटरी पैड के वर्जित विषय पर लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के भाषण में बोलना वास्तव में बहुत बड़ी, ऐतिहासिक और सराहनीय बात है।’’ ट्विटर इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि सैनिटरी नैपकिन का जिक्र अपने संबोधन में करके प्रधानमंत्री ने एक मिसाल कायम की है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं