लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री हर किसी तक शिक्षा पहुंचाने के आंबेडकर के सपने को पूरा कर रहे हैं : दुष्यंत गौतम

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी देश में हर किसी तक शिक्षा पहुंचाने के बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। यह बात शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कही।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति के बच्चों को जो कभी स्कूल नहीं गए, उन्हें शिक्षा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा के लिए पहले बजट 1100 करोड़ रुपये था लेकिन अब यह 6000 करोड़ रुपये हो गया है।

गौतम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मोदी, बाबा साहब आंबेडकर के हर किसी को शिक्षा देने के सपने को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने दलितों को नौकरी देने वाला बनाने का संकल्प लिया है और पहले कार्यकाल के दौरान इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। अब उन्हें आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए काम हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले छह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए काम किया है।

इसने केंद्र की योजना ‘अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति’ में बड़ा बदलाव किया है ताकि आगामी पांच वर्षों में पांच करोड़ से अधिक एससी छात्रों को फायदा मिल सके।

उतर पश्चिम दिल्ली के सांसद हंसराज हंस ने कहा कि आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलते हुए मोदी के नेतृत्व में दलित समाज के लिए कई निर्णय किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos