लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 14:04 IST

Open in App

जामनगर, 13 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के जामनगर में आयुर्वेद अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान को देश को समर्पित किया जिसमें आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करायी जायेगी ।

प्रधानमंत्री मोदी ने आयुर्वेद अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान (आईटीआरए) को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये देश को समर्पित किया । इस संस्थान को ''राष्ट्रीय महत्व के संस्थान'' (आईएनआई) का दर्जा दिया गया है ।

आईटीआरए को जामनगर ​शहर में स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना संसद में कानून बना कर की गयी है ।

विश्वविद्यालय परिसर में स्थित चार आयुर्वेद संस्थान को आपस में विलय कर इसका निर्माण किया गया है।

इन चारों संस्थानों में आयुर्वेद स्नातकोत्तर अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान, श्री गुलाब कुनवेर्बा आयुर्वेद महाविद्यालय, आयुर्वेद औषधि विज्ञान संस्थान तथा महर्षि पतंजलि योग, प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान शामिल है ।

सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सितंबर में संसद में आईटीआरए के निर्माण के लिये विधेयक पारित किया था और इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया गया था ।

बयान में कहा गया है कि आयुष (आयर्वेद, योग एवं प्राकृतिक शिक्षा, यूनानी, सिद्ध एवं होमियोपैथिक) क्षेत्र में यह पहला ऐसा संस्थान है जिसे यह दर्जा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?