लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने हंडिया-राजा तालाब खंड की छह-लेन के चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:50 IST

Open in App

वाराणसी, 30 नवम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के एकदिवसीय दौरे पर हंडिया-राजा तालाब खंड की छह-लेन के चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

कोविड-19 महामारी के बीच पहली बार काशी आये प्रधानमंत्री ने खजूरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो की इस परियोजना को जनता को समर्पित किया।

गौरतलब है कि हंडिया-राजा तालाब मार्ग का चौड़ीकरण एक बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है, जो दो प्राचीनतम एवं पवित्र नगरों-प्रयाग (प्रयागराज) तथा काशी (वाराणसी) को आपस में जोड़ती है। यह राजमार्ग स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना-एक (दिल्ली-कोलकाता गलियारा) का भी प्रमुख भाग है।

अब तक प्रयागराज से वाराणसी के बीच यात्रा में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगता था। इस परियोजना के पूरी होने के बाद यह दूरी मात्र डेढ़ घंटे में पूरी की जा सकेगी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गत दो नवम्बर को पूरी हुई कुल 72.644 किलोमीटर की इस परियोजना की लागत 2,447 करोड़ रुपए है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में कहा कि देश में वर्ष 2014 के बाद चलाये गये कार्यक्रमों का परिणाम है कि आज औसतन लगभग दो किलोमीटर हाईवे का निर्माण रोजाना हो रहा है।

उन्होंने कहा कि काशी अपनी पुरानी काया और नए कलेवर के साथ वैश्विक मंच पर एक बार फिर से जगमगा रही है। पिछले छह वर्षों के दौरान करीब 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं या तो लोकार्पित हुई हैं या उनका शिलान्यास हुआ है।

वहीं, प्रधानमंत्री अपने एक दिवसीय काशी दौरे पर कई अन्य कार्यक्रमों में भी शरीक हुए।

मोदी नौका से डुमरी घाट से ललिता घाट गये। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा परियोजना की कार्यप्रगति का मुआयना भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह